
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल को सरकार की ओर से 587 एंटी रेबीज की आपूर्ति की गयी है. अस्पताल की ओर से 15 हजार एंटी रेबीज इंजेक्शन की मांग की गयी थी. बता दें कि एमजीएम हॉस्पिटल में प्रतिदिन कुत्ता काटने से पीड़ित लोग एंटी रेबीज सूई लेने के लिए आते है़, लेकिन वहां इंजेक्शन नहीं हेाने के कारण ऐसे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी़. कई लोग तो बाहर से सूई खरीदकर ले आते थे, लेकिन गरीब लोगों को मजबूरन घर जाना पड़ता था. उनमें के कई लोगों की मौत भी हो जाती थी. इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से रांची से 15 हजार एंटी रैबिज की मांग की गयी थी, लेकिन उसके जगह पर विभाग की ओर से 587 फाइल दी गयी है. यह इंजेक्शन मात्र 15 से 20 दिनों तक ही चलेगा़. कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन नये व पुराने मरीज मिलाकर 20 से 30 लोग एंटी रेबीज लेने के लिए आते है़. इसके खत्म होने के बाद फिर परेशानी बढ़ जायेगी़.




