
Ranchi: न्यूजविंग में छपी खबर शीर्षक Ranchi: बुंडू नगर में नाली के स्लैब निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता होने की शिकायत पर जांच की मांग की खबर का असर हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत बुंडू के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने मामले को संज्ञान में लेकर कनीय अभियंता तथा सहायक अभियंता को कार्यस्थल पर भेज कर मामले की जांच करवाई. संवेदक द्वारा लगाए जा रहे 4.5 फीट नाली में 3 फीट के सभी स्लैब को हटाने को कहा गया है.

इस मामले में एसडीओ ने कहा कि जब तक लगाए गए 3 फीट के स्लैब नहीं हटा लिया जाता है तब तक किसी भी प्रकार का बिल पास नहीं किया जाएगा. उन्होंने कनीय अभियंता विनीता कुमारी को आदेश दिया है कि वह संवेदक को जल्द से जल्द सभी स्लैब को हटाने का निर्देश जारी करे. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एस्टीमेट के अनुसार पुनः स्लैब ढालकर नाली में नया स्लैब लगवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह स्वयं कार्यस्थल पर जांच कर किए गए कार्य का निरीक्षण करेंगे, उसके उपरांत ही कार्य का भुगतान किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: बुंडू नगर में नाली के स्लैब निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता होने की शिकायत पर जांच की मांग की




