
Giridih: चलते राहगीरों से झपट्टा मारकर छिनतई करने वाले दो बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को अहले सुबह गिरफ्तार किया. दोनों बदमाश कुटिया मंदिर गली रोड निवासी रवि कुमार रवानी और झगरी मुहल्ला निवासी अंकित मिश्रा उर्फ छोटू हैं. पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को शहर के स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला के समीप से गिरफ्तार किया. इस दौरान उनके पास से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल फोन, एक बाईक और दो साईकिल भी बरामद किया. जानकारी के अनुसार अहले सुबह दोनों बदमाश छिनतई की किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से अंटा बंगला के समीप बैठे थे. इसी दौरान पुलिस की गश्ती जीप उधर से गुजरी, तो संदेहास्पद स्थिति में दोनों को देख पुलिस जवानों ने खदेड़ कर उन्हें दबोचा. पुलिस के अनुसार रवि कुमार रवानी और अंकित मिश्रा शहर में अब तक कई राहगीरों से झपट्टा मारकर छीनतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह की मुफ्फसिल पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल




