DumkaJharkhand

नाबालिग का अपहरणकर्ता ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, ग्रामीणों ने की पिटाई

Dumka : दुमका सदर थाना क्षेत्र के बीरू जमनटांड गांव से चार दिन पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता धर्मेंद्र को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार गुमला सिसई रूट में चलने वाले मंत्री बस का स्टाफ धर्मेंद्र जो कुरडेग थाना क्षेत्र के कोचेडेगा का रहने वाला है.

इसने बीरू जमनटांड की एक नाबालिग बच्ची को फुसला कर अपने साथ ले गया और भठ्ठीटोली निवासी एक बस स्टाफ़ के हवाले कर दिया. उसने उस बच्ची को दिल्ली पंहुचा दिया. बच्ची के परिजनों ने बच्ची के गायब होने की लिखित शिकायत सदर थाने और एचटीयू थाने में की थी. आज धर्मेंद्र जमनटांड के ग्रामीणो के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने इसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे गिरफ्तार करते हुए मामले के अनुसंधान में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि बच्ची को जल्द बरामद कर ली जाएगी.

इसे भी पढ़े :संत जेवियर कॉलेज में एमजेएमसी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Related Articles

Back to top button