JharkhandLead NewsRanchi

रांची सिटी में सड़क हादसों में साल भर में 448 की गयी जान

ओवर स्पीड और बदहाल सड़कें बन रहीं मौत का सबब, सुड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट में हुआ है खुलासा

Ranchi  : राजधानी रांची में ओवरस्पीड और खराब सड़कें मौत का सबब बन रही हैं. सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट यही कहती है. सड़क हादसों के आंकड़ों और वजहों के विश्लेषण से यह निष्कर्ष सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में राजधानी में कुल 673 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं,  जिनमें 333 लोगों की मौत हुई थी. 2019 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटकर 659 हो गयी,  लेकिन मरनेवालों की संख्या बढ़कर 448 हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः पलामू के बीडीओ हत्याकांड में लापरवाही के मामले में बिहार के डीजी अरविंद पांडेय पर 23 साल बाद एक्शन

लॉकडाउन के दौरान हादसों की संख्या घटी

2020 की बात करें तो जनवरी से अक्टूबर 2020 तक की अवधि में 435 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें मृतकों की संख्या 298 दर्ज की गयी है. जाहिर है, इस साल लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर कम ट्रैफिक की वजह से हादसों की संख्या में कमी आयी है. ये आंकड़े रांची समाहरणालय परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जारी रिपोर्ट में पेश किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः चतरा : ‘सोना’ उपजाकर भी किसान कंगाल, बिचौलिए मालामाल

ये हैं हादसों की प्रमुख वजहें

रिपोर्ट में सड़क दुर्घटना में पीछे कई कारणों को प्रमुखता से बताया गया है. बताया गया है कि सबसे ज्यादा ओवरस्पीड की वजह से होते हैं. सड़कों की बदहाल स्थिति दूसरी सबसे बड़ी वजह है है. इसके अलावा ब्लैक स्पॉट,  सड़क व पुलों का निर्माण कार्य,  शराब पीकर गाड़ी चलाने के साथ मैकेनिकल फेलियर भी हादसों की प्रमुख वजहे हैं.

 

माह (2018)दुर्घटनामौतमाह (2019)दुर्घटनामौत
जनवरी6237जनवरी5534
फरवरी5627फरवरी5430
मार्च3715मार्च5434
अप्रैल5232अप्रैल5948
मई5834मई5529
जून6141जून5845
जुलाई4727जुलाई7042
अगस्त5831अगस्त4027
सितम्बर6624सितंबर4931
अक्टबूर7035अक्टूबर5642
नवंबर5430नवंबर5132
दिसम्बर5230दिसम्बर5854

 

इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button