Crime NewsGiridihJharkhandLead NewsNEWSRanchi

माओवादी संगठन ने गिरिडीह जिले में की पोस्टरबाजी

Ranchi/Giridih : नक्सली 21 से 27 सितंबर तक अपना 18वां वर्षगांठ मना रहे हैं. इसे लेकर उनके द्वारा गिरिडीह जिले के गिरिडीह धनबाद बार्डर इलाके में स्थित मधुकट्टा रोड से खुखरा तक कई जगहों पर बैनर टांगे गए हैं और पोस्टरबाजी की गई है. कई जगहों पर 18वीं वर्षगांठ को लेकर बैनर टांगे हैं.

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बैनर और पोस्टर जब्त कर लिए हैं. बैनर, पोस्टर लगा कर आगामी 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की है. इसे क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा (माओवादी) भी लिखा है.

नक्सली क्षेत्र में लगातार की जा रही पोस्टरबाजी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. दो दिन पूर्व ही चाईबासा इलाके में भी करीब एक दर्जन बैनर के साथ काफी संख्या में पोस्टर फेंके मिले.

21 से 27 सितंबर तक मनायेगा वर्षगांठ

भाकपा माओवादी संगठन 21 से 27 सितंबर को 18वीं वर्षगांठ मनायेगा. संगठन स्थापना की वर्षगांठ को लेकर माओवादियों ने सक्रियता बढ़ा दी है. 21 सितंबर से भाकपा (माओवादी) की 18वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया गया है. पोस्टर में निवेदक के स्थान पर लिखा है. क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उतरी छोटानागपुर जोन कमेटी भाकपा माओवादी. 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पार्टी का 18वीं वर्षगांठ जोश के साथ मनाने और सफल करने को लेकर भाकपा माओवादी ने अपील की है.

21 से 27 सितंबर तक पूरे राजनितिक उत्साह और क्रांतिकारी जब्बे के साथ मनाने का आवह्न किया है. उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी तमाम आवाह्न करती है कि इस वर्षगांठ को पूरे हर्षोल्लास और क्रांतिकारी जज्बे के साथ पालन करे. इस तरह के जनविरोधी कानून के खिलाफ माओवादी नेतृत्व में चल रहे संघर्ष में शामिल होकर जारी संघर्ष को आगे बढ़ावे.

इसे भी पढ़ें: 13 और 14 दिसंबर को पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का तीसरा ऑल इंडिया कांफ्रेंस

Related Articles

Back to top button