
Dehradun: पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवानों के गम में देश डूबा हुआ ही था, कि पुलवामा मुठभेड़ में देश के पांच वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान देकर तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान एक मेजर समेत चार सुरक्षाकर्मी शहीद हुए. जबकि जैश के तीन आतंकियों को जवानों ने उनके अंजाम तक पहुंचा.
#WATCH Wife of Major VS Dhoundiyal (who lost his life in an encounter in Pulwama yesterday) by his mortal remains. #Dehradun #Uttarakhand pic.twitter.com/5HWD6RXwnO
— ANI (@ANI) February 19, 2019
इस एनकाउंटर में शहीद हुए जवानों का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है. इस घटना में शहीद हुए मेजर वीएस ढौंडियाल का पार्थिव शरीर सोमवार रात उनके घर देहरादून पहुंचा. जहां आज उन्हें आखिरी सलामी दी जा रही है. इस दौरान शहीद मेजर की पत्नी ने अपने पति को कुछ इस तरह से श्रद्धाजंलि दी गई, लोगों की आंखें नम हो गईं.

पति की शहादत पर पत्नी को गर्व
देहरादून में मेजर की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में आम और खास लोगों पहुंचे थे. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यहां आए. अंतिम विदाई के वक्त शहर में हल्की बारिश भी होती रही. कश्मीर में शहीद हुए मेजर वीएस ढौंडियाल को आखिरी विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.
अंतिम यात्रा के दौरान जहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी वहीं शहीद की पत्नी बहुत ही भावुक नजर आयीं. वो काफी देकर तक उपने पति के पार्थिव शरीर को निहारती रहीं.

फिर ताबूत चूमकर कहा- I LOVE YOU. शहीद मेजर को जब सलामी दी जा रही थी, तब उन्होंने भी अपने पति को सलाम किया.
10 महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो जानेवाले मेजर वीएस ढौंडियाल की शादी पिछले साल ही हुई थी, और उसे सालभर भी नहीं हुआ था. मेजर ने पिछले साल अप्रैल में नितिका कौल से शादी की थी. नितिका दिल्ली में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती हैं. और वो सोमवार सुबह देहरादून से दिल्ली के लिए निकली थीं, उन्हें रास्ते में खबर मिली और वह देहरादून लौट आईं. 2011 में ढौंडियाल सेना में शामिल हुए थे. और उन्होंने अपने अधिकांश सेवा वर्ष जम्मू-कश्मीर में बिताए.
इसे भी पढ़ेंः कश्मीर की मांओं से सेना की अपीलः बेटों को कहो- सरेंडर कर दें, वर्ना मार गिरायेंगे




