JharkhandLead NewsPalamu

पलामू: फिल्म अभिनेता सोनू सूद की सार्थक पहल, सतबरवा के कन्या उवि में देंगे बेंच-डेस्क

Palamu : जिले के सतबरवा स्थित एकमात्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को फिल्म एक्टर सोनू सूद चैरिटी की ओर से बेंच-डेस्क मुहैया कराया जायेगा. एक्टर ने इस सिलसिले में आश्वासन दिया है. बताते चलें कि विद्यालय की करीब 200 से अधिक छात्राएं बेंच-डेस्क के अभाव में इस ठंड के मौसम में बोरा बिछाकर क्लास रूम में पढ़ायी करने को मजबूर हैं.

गत 26 नवंबर 2021 को छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते देख समाजिक कार्यकर्ता अतुल कुमार ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, मंत्री चंपई सोरेन व अभिनेता सोनू सूद को ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी को शेयर किया था. जिसे सोनू सूद चैरिटी के विशाल लांबा ने गंभीरता से लिया है.

छात्राओं के अध्ययन के दौरान हो रही परेशानियों को देखते हुए 10 सेट बेंच-डेस्क देने की घोषणा की. विशाल लंबा की ओर से बताया गया कि एक सप्ताह के बाद बेंच-डेक्स विद्यालय में पहुंच जाएगा.

इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन

वहीं शिक्षा मंत्री ने तत्काल ट्वीट का जवाब देते हुए पलामू के डीसी को छात्राओं की कठिनाइयों को देखने का परेशानी दूर करने के लिए रिट्वीट किया.

डीईओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों को विभाग बेंच-डेक्स मुहैया नहीं करा सकता. इसके लिए विद्यालय की कमेटी बनी है.

इसे भी पढ़ें:स्कूली बच्चों में विटामिन ए की कमी, 158 बच्चों को चश्मे की जरूरत

इधर, अजाप्टा के प्रखंड अध्यक्ष गोविंद प्रसाद और सचिव अर्पण कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों में जिला शिक्षा विभाग को छोड़कर कोई भी फंड तथा फर्नीचर मुहैया करा सकता है. फिल्मी एक्टर सोनू सूद द्वारा विद्यालय को बेंच-डेक्स मुहैया कराना सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है.

वही इस कार्य के लिए कई लोगों ने सोनू सूद के निर्णय को सराहा है. विद्यालय के प्राचार्य बिहारी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस स्कूल में 900 के लगभग छात्राएं हैं. विद्यालय में फिलहाल 50 प्रतिशत छात्राओं को पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:कोहली को टीम इंडिया के वनडे कप्तानी से हटाने को ले BCCI अध्यक्ष गांगुली ने खोला राज 

सोनू सूद चैरिटी प्रति जताया धन्यवाद

सतबरवा की कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी ने सोनू सूद चैरिटी के संचालक फिल्मी अभिनेता सोनू सूद की सराहना की है.

उन्होंने कहा कि सतबरवा जैसे पिछड़े जगह पर छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर उन्होंने जो कार्य किया है, वह काफी सराहनीय है. सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि स्कूल की बहन और बेटियों की दिक्कतों को देखते हुए सोनू सूद की ओर से 10 सेट बेंच-डेक्स देना सराहनीय कार्य है.

इसे भी पढ़ें:Elon Musk ने जताई काम छोड़ने की इच्छा , जानें दुनिया के सबसे अमीर शख्स क्यों बेच रहे हैं अपने शेयर, क्या है फ्यूचर प्लान

Related Articles

Back to top button