
Ranchi: आजसू पार्टी बूथ स्तर पर चुनावी अभियान में जुट चुकी है. पार्टी ने मंगलवार को सिमरिया में चूल्हा प्रभारियों के विशाल समागम का आयोजन किया.
इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद थे. चूल्हा प्रभारियों के समागम को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि राजनीति में यह प्रचलन रहा है कि वही राजनेता बन सकता है, जिसके पास लंबा अनुभव हो, जिसका नाम बड़ा हो.
इसे भी पढ़ें – #CM की जन आशीर्वाद यात्रा पर धनबाद के व्यवसायियों ने कहा– हवा-हवाई है सरकार, धरातल पर नहीं हुआ एक भी काम
हम इस परिपाटी से निकल कर राजनीति को जन साधारण के हाथों में दे रहे हैं, यही हमारी गुस्ताखी, हमारा साहस है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिसके लिए राजनीति हो उन्हीं के हाथों में कमान हो.
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने पूरी राजनीतिक व्यवस्था की जिम्मेदारी चूल्हा प्रमुखों के हाथों में दी है.

उन्होंने कहा कि आजसू में सब साथ मिल कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे. उन्होंने कहा कि सुदेश महतो प्रबंधन के बल पर नहीं बल्कि जनसाधारण के मत को पुर्नस्थापित करने की तैयारी के साथ आगे जायेंगे.
समागम में देवशरण भगत, रौशनलाल चौधरी, नजरुल हसन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
90 प्रतिशत युवा ऐसे हैं जिन्हें पहली बार पूरे सिस्टम को संभालने की जिम्मेदारी दी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि 90 प्रतिशत चूल्हा प्रमुख ऐसे हैं जिन्हें पहली बार किसी पार्टी ने पूरे सिस्टम को संभालने की जिम्मेदारी दी है.
इसे भी पढ़ें – मुझे पार्टी से निकालने के लिए #DhulluMahto ने BJP के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को दिये हैं लाखों रुपये: भाजपा नेत्री
हमारे चूल्हा प्रभारी राजनीति के नामचीन चेहरों का सामना करने को तैयार हैं. हम राजनीति की उस परिपाटी को तोड़ने को तैयार हैं, जिसमें यह कहा जाता है कि राजनीति सिर्फ संसाधन और पैसे से संपन्न लोगों के लिए ही है.
बीडीओ, सीओ, दारोगा, जिला प्रशासन अनुभव नहीं करा पाये कि वे जनता की सेवा के लिए हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि किसी को भी कभी लगा कि बीडीओ आपके हैं, सीओ आपके हैं, दारोगा आपके हैं, जिला प्रशासन आपका है. यह आते तो जनता की सेवा के लिए हैं पर कभी एहसास नहीं करा पाते कि हम आपके सेवा के लिए हैं.
हमारी लड़ाई इसी से है, हमारा संकल्प इसी से है कि हमारे 10 हजार चूल्हा प्रभारी जनता के बीच जायेंगे और इसके साथ वापस आयेंगे कि जनसाधारण का शासन स्थापित हो.
इसे भी पढ़ें – #Hazaribagh: जिस बड़कागांव BDO और उनकी पत्नी ने नाबालिग से की थी मारपीट, अब उनसे RTI एक्टिविस्ट को है जान का खतरा!



