
Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार और उनकी पत्नी पर उनके ही घर में काम करनेवाली नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट करने के मामले में नाबालिग को न्याय की दिलाने की पहल करनेवाले आरटीआइ एक्टिविस्ट राजेश मिश्रा ने अपनी हत्या और झूठे केस में फंसाये जाने कि आशंका जतायी है.
इसे लेकर आरटीआइ एक्टिविस्ट राजेश मिश्रा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी और हजारीबाग के एसपी और डीसी को भी पत्र लिखा है.
इसे भी पढ़ें – पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव आराधना पटनायक ने गुमला में ODF फर्जी निकासी जांच पर उठाया सवाल, कहा- फिर से करें जांच
आरटीआइ एक्टिविस्ट राजेश मिश्रा ने जतायी अनहोनी की आशंका
आरटीआइ एक्टिविस्ट राजेश मिश्रा ने मीडिया को लिखे पत्र में कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए और दोषियों को सजा दिलाने लिए मैं सक्रिय रहा हूं.
इस वजह से हजारीबाग जिला प्रशासन की आंखों का कांटा बन गया हूं. जिस वजह से मुझे आशंका है और मेरे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि मुझे खामोश करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है.
मुझे तो यहां तक पता है कि जरूरत पड़ने पर मेरी हत्या तक की जा सकती है. ऐसे में मेरे या मेरे परिवार को किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है अथवा मेरे साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसकी सभी जवाबदेही आरोपी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं उनकी पत्नी समेत पूरे जिला प्रशासन पर होगी.
इसे भी पढ़ें – #CM की जन आशीर्वाद यात्रा पर धनबाद के व्यवसायियों ने कहा– हवा-हवाई है सरकार, धरातल पर नहीं हुआ एक भी काम
बेलन से मारा और गर्म आयरन से जलाया था
नाबालिग बच्ची ने अपने बयान में कहा है कि सात सितंबर को बीडीओ राकेश कुमार के ऑफिस जाने के बाद उनकी पत्नी ने नाबालिग पर 200 रुपये चोरी का आरोप लगाया.
आरोप लगाने के बाद बीडीओ साहब की मैडम हिंसक हो गयीं. उन्होंने पहले तो बेलन से पिटाई की, बाद में गर्म आयरन से नाबालिग के हाथ और सीने को जला दिया.
शाम में जब बीडीओ ऑफिस से घर आये तो मैडम के कहने पर बीडीओ साहब ने फिर से नाबालिग की चप्पल से पिटाई की. आयरन से जलाये जाने के बाद जब नाबालिग की तबियत बिगड़ी तो उसने अपने घर जाने की बात कही.
बीडीओ साहब ने उसे घर जाने नहीं दिया. वहीं 19 दिनों तक घर में बंद रखने के बाद 25 सितंबर को बीडीओ राकेश कुमार ने सुबह ऑफिस जाते वक्त नाबालिग को साथ लिया और उसे बड़कागांव ब्लॉक मोड़ के पास गाड़ी से उतार कर घर जाने को कहा.
इसे भी पढ़ें – मुझे पार्टी से निकालने के लिए #DhulluMahto ने BJP के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को दिये हैं लाखों रुपये: भाजपा नेत्री



