Jamshedpur

झामुमो के मंगल कालिंदी जुगसलाई से और पोटका से संजीव सरदार ने किया नामांकन

Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्र के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी मंगल कालिंदी और पोटका विधानसभा क्षेत्र के लिए जेएमएम प्रत्याशी संजीव सरदार ने नामांकन किया है. दोनों प्रत्याशी 2019 चुनाव मे जीतने के बाद दूसरी बार चुनावी मैदान मे है. दोनों प्रत्याशी के साथ भारी संख्या मे समर्थक मौजूद रहे. पार्टी का झंडा और ढ़ोल नगाड़े के साथ मंगल और संजीव नामांकन करने पहुंचे थे.दोनों प्रत्याशी के साथ क्षेत्र की जिला पार्षद और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे.

नामांकन करने के बाद पोटका विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा की मीरा मुंडा के आने से कोई चुनौती नहीं है चुनावी मैदान मे कोई भी आ सकता है. हमने पांच साल काम किया है इसलिए जनता हमारे साथ है. क्षेत्र का विकास हुआ है.

Related Articles

Back to top button