
- मां, माटी मानुष के राज्य में मजूदरों की आर्थिक स्थिति में हुआ है सुधार
- तीन दिवसीय आसनसोल श्रमिक मेला का किया गया उद्घाटन
Asansol : राज्य के श्रम विभाग दवारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के तहत बुद्धा मैदान में तीन दिवसीय आसनसोल श्रमिक मेला-2020 का उद्घाटन शनिवार को राज्य श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने किया.
मेले में समाजिक सुरक्षा योजना, ईएसआइ, पूर्णदृष्टि आई व जोनल अस्पताल, उपभोक्ता सुरक्षा विभाग, क्रिसेंट पावर लिमिटेड, स्वनिर्भर गोष्टी, पश्चिम बंगाल कल्याण परिषद सहित 25 स्टॉल लगाये गये हैं.
श्रम मंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1080 लाभुकों को चेक प्रदान किया गया. श्री घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने आठ साल में 1540 करोड़ रुपये का लाभ दिया है. जो लोग मजदूर की सरकार होने का दावा करते थे, उन्होंने श्रमिकों के लिए क्या किया.
इसे भी पढ़ें – कंबल घोटालाः IAS मंजूनाथ भजंत्री ने जब कार्रवाई शुरू की तो रघुवर सरकार ने उन्हें परेशान कर तबादला कर दिया
मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ
ममता बनर्जी की सरकार में मजूदरों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है. स्थायी मजदूरों को पेंशन, स्वास्थ्य परिसेवा मिलती है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सामाजिक सुरक्षा योजना में असंगठित मजदूरों के बच्चों की स्कूल, कॉलेज तथा उच्चतर शिक्षा के लिए सहयोग राशि मिलती है. दो लडकियां स्नातक करती हैं तो 25 हजार रुपये का सहयोग मिलता है.
बीमारी में 20 हजार, ऑपरेशन में 60 हजार, सामान्य मृत्यु में 50 हजार रुपये, दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में दो लाख रुपये दिये जाते हैं.
इसे भी पढ़ें – रघुवर सरकार ने भ्रष्टाचार करने की नीयत से ही विकास कार्यक्रम चलायाः सरयू
ये थे उपस्थित
मौके पर एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, पश्चिम वर्दवान जिला परिषद् सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, श्रम विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव एसए बाबा, श्रमायुक्त जावेद अख्तर, विशेष सचिव अख्तर इस्लाम, अतिरिक्त श्रमायुक्त मोहम्मद नसीम, अतिरिक्त श्रमायुक्त तीर्थकंर सेनगुप्ता, श्रम विभाग विशेष सचिव गोमो लांबा, श्रम विभाग के इंस्पेक्टर कौशिक मुखर्जी, उप श्रमायुक्त के चक्रवर्ती, सहायक श्रमायुक्त अंजन मुखर्जी, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद विनोद यादव, पार्षद दिपा चक्रवर्ती, पार्षद अल्पना बनर्जी, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद भरत दास आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – #Naxal गतिविधियों को लेकर डीजीपी ने सीआरपीएफ के IG व कई जिलों के SP के साथ की समीक्षा बैठक



