JharkhandRanchi

#Naxal गतिविधियों को लेकर डीजीपी ने सीआरपीएफ के IG व कई जिलों के SP के साथ की समीक्षा बैठक

Ranchi: विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से राज्य में बढ़ी नक्सल गतिविधियों को लेकर डीजीपी केएन चौबे ने शनिवार को सीआरपीएफ के आइजी राजकुमार मिश्रा, कोल्हान व रांची रेंज के डीआइजी, चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी व रांची के एसएसपी-एसपी के साथ नक्सल गतिविधियों की समीक्षा बैठक की.

समीक्षा बैठक के दौरान कहा गया कि राज्य में सक्रिय कई बड़े नक्सलियों के खिलाफ फिर से अभियान चलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर देश के टॉप 10 में, पर जुस्को के डंपिंग यार्ड में पनपते हैं डेंगू के लार्वा  

कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य में बढ़ी नक्सल घटनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई.

निर्देश दिया गया कि जिस तरह से नक्सल घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है उसके अनुसार रणनीति बनाकर कारगर कार्रवाई की जानी है.

सभी एसपी से लेकर थाना स्तर तक के पुलिसकर्मी चौकन्ना रहें, खुफिया सूत्रों के संपर्क में रहें, अपने गुप्तचर की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी लेते रहें और उनके खिलाफ कारगर अभियान चलायें.

बदलती चुनौतियों को देखते हुए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बढ़ी नक्सली संगठनों की सक्रियता

झारखंड में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद झारखंड में सक्रिय नक्सली सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने हुए हैं.

बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग नक्सली संगठनों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है. नक्सली संगठनों के द्वारा एक के बाद एक घटना का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है.

बता दें कि पिछले एक महीने की अगर बात की जाये तो झारखंड में हर दूसरे दिन नक्सली औसतन एक घटना को अंजाम दे रहे हैं

.झारखंड के कई ऐसे जिले हैं जहां नक्सली कमजोर हो चुके हैं पर वहां फिर से नक्सली अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #CBSE बोर्ड परीक्षा में डिजिटल घड़ी पहने परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश, 75 फीसदी अटेंडेंस भी जरूरी

राज्य में बढ़ती नक्सली घटनाओं को लेकर डीजीपी ने एसपी को लगायी थी फटकार

झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद जहां-तहां हो रही छोटी-बड़ी नक्सली घटनाओं से नाराज डीजीपी कमल नयन चौबे ने बीते 31 दिसंबर को संबंधित जिलों के एसपी को जमकर फटकार लगायी थी.

पुलिस मुख्यालय से पांच जिलों के एसपी व संबंधित डीआइजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर खरी-खरी सुनायी थी. उन्होंने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ प्रहार तेज करें.

थाने से लेकर एसपी तक की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिन पांच जिलों के एसपी व रेंज डीआइजी के साथ डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की उनमें चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार व लोहरदगा के एसपी के अलावा हजारीबाग व पलामू के रेंज डीआइजी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : कंबल घोटालाः IAS मंजूनाथ भजंत्री ने जब कार्रवाई शुरू की तो रघुवर सरकार ने उन्हें परेशान कर तबादला कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button