BokaroJharkhand

माधवलाल सिंह ने की IEL थाना प्रभारी की SP से शिकायत, कहा- घूसखोर और बेहद बदतमीज दारोगा हैं तुलसी प्रसाद

Gomia: पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने बोकारो एसपी पी मुरगन से मुलाकात कर IEL थाना प्रभारी तुलसी प्रसाद की शिकायत की है. मुलाकात के बाद न्यूज विंग प्रतिनिधि से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एसपी से कहा है कि IEL थाना प्रभारी तुलसी प्रसाद एक भ्रष्ट अधिकारी हैं. भ्रष्ट होने के साथ-साथ वो बदतमीज भी हैं. अगर कोई उनके थाने में जाता है तो, वो बेहद बदतमीजी से उनसे बात करते हैं. थाने में लाये गये लोगों से वो गाली गलौच करते हैं. बात-बात पर पैसे की मांग करते हैं. पैसा नहीं देने पर पिटाई भी करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे थाना प्रभारी से क्षेत्र का माहौल बिगड़ता है. शरीफ लोग दहशत में रहते हैं और अपराधी किस्म के लोगों की मौज रहती है. उहोंने IEL थाना प्रभारी तुलसी प्रसाद के दो केस स्टडी को एसपी के पास रखा.

इसे भी पढ़ें- IPRD : प्रेस बयान बनाने के लिए पत्रकारों को नियुक्त कर लिये, अब चार माह से नहीं दे रहे वेतन, कई ने काम छोड़ा

केस स्टडी- 1 : 28 अप्रैल को IEL थाना अंतर्गत मेन रोड पर स्थित राज मोबाइल में चोरी हुई. मोबाइल मालिक ने जब इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी तो थाना प्रभारी ने FIR करने के बजाय मोबाइल दुकान मालिक से सनहा दर्ज करने को कहा. कहा कि आप भरोसा रखें, मोबाइल हर कीमत पर आपको मिलेगी. मोबाइल मालिक ने IMEI नंबर के जरिए थाना प्रभारी को मोबाइल का लोकेशन बता दिया. थाना प्रभारी चोर तक पहुंचे. मोबाइल हासिल भी कर लिया और लोदी के तीसरी पंचायत निवासी 15 साल के एक नाबालिग चोर को भी पकड़ा. माधव लाल सिंह ने आगे बताया कि थाना प्रभारी ने नाबालिग चोर के परिवार से करीब एक लाख रुपये की डिमांड की. पैसे लेने के बाद चोर को छोड़ दिया. लेकिन मोबाइल मालिक को मोबाइल देने में आना कानी करने लगे. कुछ सामाजिक लोगों की पहल से थाना प्रभारी तीन मोबाइल वापस किया और बाकी अपने पास ही रख लिया.

इसे भी पढ़ें – वैश्विक मंदी से बचने की सरकार की कवायद, सीतारमण ने सरचार्ज हटाने, जीएसटी आसान बनाने की बात कही  

केस स्टडी-2 : लोदी के ही रहनेवाले एक होटल में बर्तन धोनेवाले एक कबीर नाम के व्यक्ति को बिना किसी आरोप के उठा लिया. थाना लाकर उसकी खूब पिटाई की और हाजत में बंद कर दिया. कबीर के घर वालों के आने पर IEL थाना प्रभारी तुलसी प्रसाद ने साफ तौर से 10 हजार रुपये की डिमांड की. मामला पांच हजार में जाकर सेट हुआ. रात भर कबीर को हाजत में ही रखा. सुबह पैसे लेने के बाद कबीर को छोड़ा गया.

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने बताया कि ऐसे कई मामले उनके संज्ञान में आये. लेकिन जब पानी सर से ऊपर चला गया को आखिरकार एसपी से शिकायत करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : BCCL ने कांटा घर और रैक प्वाइंट बनाकर दो बस्तियों के 50 हजार लोगों का रास्ता किया बंद

Related Articles

Back to top button