Giridih

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, की गई पूजा अर्चना

Giridih: भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. पीरटांड़ के पालगंज में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम के मंदिर में उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके अलावा शहर के पुराने जेल परिसर स्थित मंदिर में ब्राह्मण समाज ने पूजा अर्चना का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे और वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ भगवान परशुराम का आवाहन किया. पूजा अर्चना के क्रम में हवन का भी आयोजन किया गया. भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर भी शहर के कई मंदिरों में पूजा अर्चना का आयोजन हुआ. इस मौके पर ब्राह्मण समाज के मोती लाल उपाध्याय, सुभम पांडे, आशुतोष तिवारी, दीपक उपाध्याय, मुकेश पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना में हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मनरेगा योजना में गड़बड़ी मामले में जांच हुई तेज, बीडीओ और बीपीओ के साथ मुखिया भी जांच के दायरे में आए 

Related Articles

Back to top button