JharkhandLead NewsPalamu

Palamu : सतबरवा में दो मोपेड सवारों को बस ने रौंदा, मौत

Palamu : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम अर्स यात्री बस की चपेट में आने से दो मोपेड सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई. सूचना पाकर सतबरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
एएसआई राजीव रंजन (वन) ने बताया कि टीवीएस मोपेड संख्या (जेएच 03 एए 4163) पर सवार होकर दो लोग मेदिनीनगर की ओर से लातेहार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ एनएच 39 पर सामने से आ रही बस की चपेट में आ गए और करीब 25 मीटर तक बस के बगल के हिस्से में फंसकर घिसटते चले गए.
पुलिस जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना कर कहा कि दुर्घटना के बाद दोनों मृत युवकों का शव बस में फंस जाने से काफी दूर तक घिसटते चले गये थे. ऐसे में क्षत विक्षत हो गए थे.
राजीव रंजन के अनुसार मृतक कहां के हैं, पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: टेम्पो-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, मां-बेटी समेत तीन की मौत, एक दर्जन जख्मी

Related Articles

Back to top button