JharkhandRanchi

लोकसभा चुनाव @2014: झारखंड में बड़ी पार्टियों को नहीं था महिलाओं पर भरोसा, 240 उम्मीदवारों में महिलाएं सिर्फ 15

Akshay Kumar Jha

Ranchi: हम चाहे महिलाओं को आरक्षण और उनका हक दिलाने की कितनी भी बात करें. लेकिन सच यह है कि झारखंड से संसद में एक भी महिला प्रतिनिधि नहीं है. न ही राज्यसभा में और न ही लोकसभा में. हो भी कैसे, यहां की किसी बड़ी पार्टी ने महिलाओं को उम्मीदवारी करने का मौका दिया ही नहीं है. गौर करनेवाली बात यह है कि यहां महिलाएं सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थीं. झारखंड में बीजेपी, कांग्रेस और जेएमएम जैसी बड़ी पार्टियों ने एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा ही नहीं. वहीं जेवीएम की बात की जाये तो पार्टी ने चतरा से नीलम देवी पर भरोसा जताया था, लेकिन वो 1,91,686 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही थीं. इस बार बीजेपी और कांग्रेस से महिला उम्मीदवार दिये जाने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन जेएमएम से कोई भी महिला चेहरा उभरता हुआ नहीं दिखायी दे रहा है. हालांकि किसी पार्टी ने किसी का भी नाम आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया है. वैसे महिला उम्मीदवार 2019 लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए लॉबिंग कर रही हैं.

240 उम्मीदवारों में महिलाएं सिर्फ 15, सबसे मजबूत गीता कोड़ा

झारखंड में 14 लोकसभा क्षेत्र हैं. इनमें से 12 पर बीजेपी और दो पर जेएमएम का कब्जा है. 2014 लोकसभा चुनाव में झारखंड भर में 240 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमायी थी. इनमें से महिलाओं की संख्या सिर्फ 15 थी. इन 15 उम्मीदवारों में जीत किसी को नसीब नहीं हुई. हालांकि इनमें से कई ऐसी थीं जो तीसरे या चौथे पर नंबर पर थीं. लेकिन हार का अंतर काफी था. सिंहभूम से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा प्रदेश भर में सबसे मजबूत उम्मीदवार बन कर उभरीं. वो अपने लोकसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर थीं. बीजेपी से लक्ष्मण गिलुआ ने उन्हें 87,524 वोट से हराया. फिलहाल गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद से उम्मीद जतायी जा रही है कि गीता पर कांग्रेस भरोसा जता सकती है. हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर नहीं लगी है. इधर दुमका से भाजपा की लुईस मरांडी मजबूत उम्मीदवार बन कर उभरी हैं. फिलहाल वह दुमका से विधायक हैं.

किस पार्टी ने कितने महिला उम्मीदवार उतारे

सीपीआइ-1, सीपीआइ (मार्क्सवादी)-2, जेवीएम-1, आप-2, टीएमसी-1, आजसू-1, जय भारत समानता पार्टी-1, सपा-1, बसपा-1, निर्दलीय-4

कौन-किस लोकसभा से

लोकसभामहिला उम्मीदवारपार्टीमिले वोट
राजमहलकोई नहीं  
दुमकाछाया कोलेसीपीआई26,442
गोड्डागीता मंडलसीपीआई (मार्क्सवादी)4,344
चतरानीलम देवीजेवीएम1,04,176
चतरासीमा चंद्रवंशीआप17,980
कोडरमाकंचन कुमारीनिर्दलीय20669
कोडरमामंजू कुमारीटीएमसी12,785
गिरिडीहकोई नहीं  
धनबादहेमलता एस मोहनआजसू21,227
धनबादरितू रानी सिंहनिर्दलीय3814
रांचीकोई नहीं  
जमशेदपुरकोई नहीं  
सिंहभूमगीता कोड़ाजय भारत समानता पार्टी2,15,607
सिंहभूमस्नेहलता जोजोनिर्दलीय12,877
खूंटीदयामनी बारलाआप11,822
खूंटीनिमिता बोदराबाड़ीसपा4,425
खूंटीअसरीता टूटीनिर्दलीय4,349
लोहरदगाकोई नहीं  
पलामूशुषमिता मेहतासीपीआई (मार्क्सवादी)8,386
हजारीबागशीला देवीबीएसपी8,159

 

इसे भी पढ़ें – सीएम रघुवर दास की घोषणा से खजाने पर पड़ेगा 111 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

Related Articles

Back to top button