GiridihJharkhand

गिरिडीह के खंडोली डैम में अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: गिरिडीह के पेयजलापूर्ति स्थल और बेंगाबाद थाना इलाके के खंडोली डैम में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला. अज्ञात युवक को सबसे पहले डैम में स्नान को गए स्थानीय लोगों ने देखा, और इसके बाद घटना की जानकारी थाना को दिया.

इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. लेकिन मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है. ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि युवक का पता लगाया जा रहा है. शव डैम के ठीक पुल के नीचे तैरता हुआ मिला.

Related Articles

Back to top button