
Ranchi: रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या मामले में अपर न्यायायुक्त एमसी झा की कोर्ट ने दोषी करार अमन चंद्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. साथी उसे पर 25000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर उसे 1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
दरअसल, कार बैक करने की मामूली विवाद में रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या कर दी गई थी. हत्या किया घटना 28 मई 2022 की है, जब सोनू मरांडी अपनी कार से घर लौट रहा था. उसी दौरान चार पहिया वाहन सवार हजारीबाग निवासी अमन चंद्र की कार से उसका आमना सामना हो गया था. इसी दौरान कार बैक करने को लेकर दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ. आरोपी ने गाली गलौज करते हुए सोनू मरांडी को लात घूंसो से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और वहां से फरार हो गया था. रांची एयरपोर्ट के बीच सड़क पर अचेत पड़े सोनू मरांडी के परिजन सूचना पाकर वहां पहुंचे और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान 31 मई 2022 को सोनू मरांडी की मौत हो गई थी. रांची एयरपोर्ट थाना की पुलिस 3 जून 2022 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.मामले में पहले मारपीट का केस दर्ज हुआ था. लेकिन सोनू मरांडी की मौत के बाद हत्या का प्राथमिकी दर्ज हुई थी.




