Uncategorized

दिल्ली की अर्थव्यवस्था में तेजी, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

नई दिल्ली: वित्तवर्ष 2015-16 के दौरान दिल्ली की अर्थव्यवस्था में 8.34 फीसदी की तेज वृद्धि देखी गई है और इस दौरान राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना ज्यादा बढ़ी है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को यह जानकारी दी। बजट सत्र की शुरुआत में विधानसभा को संबोधित करते हुए बैजल ने कहा कि वित्तवर्ष 2015-16 की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2,80,142 रुपये है, जबकि राष्ट्रीय औसत 93,293 रुपये का है।

उन्होंने कहा, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना ज्यादा है।

बैजल ने आगे कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रफ्तार वित्तवर्ष 2015-16 में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है।

उन्होंने कहा, “वित्तवर्ष 2015-16 के दौरान दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 8.34 फीसदी रही, जबकि देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 7.6 फीसदी रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रीय जीडीपी में दिल्ली का योगदान 4.12 फीसदी, जबकि आबादी के मामले में दिल्ली में देश की कुल 1.43 फीसदी आबादी रहती है।”

दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का जो जीएसडीपी का 82.3 फीसदी है। इसके बाद उद्योग (15.5 फीसदी) और कृषि (2.2 फीसदी) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button