JharkhandPalamu

Latehar : पहले प्रेम प्रसंग में की शादी, फिर चरित्र पर शक कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति सहित तीन गिरफ्तार

Latehar : पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में अंतरजातीय विवाह करने के बाद एक युवक द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. लातेहार के पांकी-हेरहंज एनएच-10 में इनातू बरवागढ़ा जंगल में महिला को कार से कुचल कर मार डाला गया. गत 15 सितम्बर को एक अज्ञात महिला का शव संदेहास्पद अवस्था में बरामद किया गया था. पुलिस ने महिला की पहचान पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के झरहा निवासी रुखसाना बानो (पिता आरिफ हुसैन) के रूप में की थी. इस मामले को पुलिस ने तीन दिन के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें उसका पति भी शामिल है.

गिरफ्तार अपराधियों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के झरहा निवासी पति चंदन कुमार चंद्रवंशी (पिता नथुनी राम), ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ मंटू साव (पिता पारसनाथ साहू) व गोपाल ठाकुर उर्फ रंजीत ठाकुर (पिता उपेंद्र ठाकुर) शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – मानसून सत्र में नहीं पेश हो सकेगा लैंड म्यूटेशन बिल!

शादी के बाद पत्नी के चरित्र पर हुआ शक

प्रशिक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का अनुसंधान किया तो पता चला कि रुखसाना बानो की शादी गांव के ही चंदन कुमार चंद्रवंशी के साथ फरवरी 2020 में हुई थी. शादी के बाद चंदन को अपनी बीवी रुखसाना के चाल चरित्र पर शक. इसके बाद अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनायी.

चंदन अपने परिचित दोस्त लातेहार के धर्मपुर निवासी राजू से संपर्क किया और उसका कार (जेएच 01डीजेड-8805) को दो हजार प्रतिदिन के हिसाब से भाड़ा में लिया. चंदन अपने दोस्त ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल ठाकुर व अपनी पत्नी रुखसाना को गाड़ी में बैठा कर ले गया. इनातू बरवागढ़ा जंगल में पत्नी को उतारा और वाहन से तीन बार धक्का मार कर हत्या कर भाग गया.

मामले के उद्भेदन में हेरहंज थाना प्रभारी जगदेव पाहन तिर्की, मनिका थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक जानू कुमार, जवान शिव शंकर भगत, मोहन लाल सिंह, विरेंद्र उरांव का अहम योगदान रहा है.

इसे भी पढ़ें – विशेष शाखा द्वारा फोन टैपिंग: सरयू राय ने सीएम को लिखा लेटर, कहा- जांच रिपोर्ट की कॉपी दिलाने के साथ दोषियों पर करें कार्रवाई

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button