Court NewsLead News

लैंड स्कैम: तलहा खान की  जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi : रांची में सेना की 4.55 एकड़ जमीन समेत अन्य जमीन घोटाले मामले में आरोपी तलहा खान की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया.

पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तल्हा खान की जमानत याचिका का खारिज कर दी. जिसे उसने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. उक्त मामले में ईडी ने 13 अप्रैल 2023 को आरोपी को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है.

बता दें कि इस मामले में प्रदीप बागची, बड़गाईं अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, तलहा खान और सद्दाम हुसैन को ईडी ने गिरफ्तार किया था. 13 अप्रैल को ईडी ने सुबह 6 बजे से ही बरियातू स्थित आर्मी जमीन घोटाले मामले में छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चलती रही थी. मामले को लेकर रांची के डीसी रह चुके छवि रंजन के रांची स्थित सरकारी आवास और जमशेदपुर कदमा स्थित निजी आवास पर भी छापेमारी का काम ईडी ने किया. ईडी ने करीब 22 ठिकानों पर यह छापेमारी की थी.

इसे भी पढ़ें – राम विनोद प्रसाद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत पर सुनवाई टली

Related Articles

Back to top button