
Ranchi : निलंबित आइएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खूंटी के बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. वहीं पूजा सिंघल की जमानत पर सुनवाई टल गई. राम विनोद प्रसाद सिन्हा की ओर से पांडे नीरज राय एवं रचिता राय ने पैरवी की. सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता सहित तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई की.
बता दें कि राम विनोद प्रसाद सिंह 18 जून 2020 से जेल में है. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने मामले में राम विनोद प्रसाद सिंह, पूजा सिंघल, सुमन कुमार और शशि प्रकाश आदि के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है.
बता दें कि पूजा सिंघल, सुमन कुमार, राम विनोद सिन्हा और शशि प्रकाश अभी जेल में हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने ईडी की अदालत में इन चारों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.
इसे भी पढ़ें- लैंड स्कैम : जमीन कारोबारी अफसर अली की जमानत याचिका पर हाइकोर्ट ने ईडी को जवाब के लिए दिया एक और मौका



