JharkhandRanchi

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के सजायाफ्ता राजन उरांव की ओर से नाबालिग का लाभ देने का आग्रह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कांके की छात्रा के साथ गैंग रेप मामले के सजायाफ्ता राजन उरांव की क्रिमिनल अपील की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. अपील में राजन उरांव ने घटना के समय खुद को नाबालिग बताते हुए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत लाभ देने का  आग्रह कोर्ट से किया. कोर्ट ने दोनों पक्षों की की दलील सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. सुनवाई के दौरान राजन उरांव की ओर से ओर से कहा गया कि घटना के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी इसलिए जुवेनाइल जस्टिस प्रोटेक्शन एक्ट के तहत उसे लाभ दिया देना चाहिए. सरकार की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जुवेनाइल के संबंध में उसने 6 साल बाद क्रिमिनल अपील में अपीलकर्ता ने इस बात को रखा है. अनुसंधानकर्ता को उसने पूर्व में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी. घटना के 6 वर्ष बीत जाने के बाद इस स्टेज में उसकी मेंटल स्टेटस का आकलन करना संभव नहीं है इसलिए उसे जुवेनाइल के तरह किसी तरह की राहत नहीं दी जाए.

बता दे कि रांची की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. कानून की छात्रा के साथ  26 नवंबर 2019 को एक किशोर सहित 12 लोगों ने गैंग रेप  किया था, जब वह कॉलेज परिसर से लगभग 2.5 किमी दूर कांके शहर के संग्रामपुर इलाके में एक शेड के नीचे एक दोस्त से कॉलेज से लौटने के दौरान बात कर रही थी. इसी दौरान वहां बाइक और कार में सवार 9 युवकों ने छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की. बीच-बचाव करने आए छात्रा के दोस्त से मारपीट भी की. इसके बाद आरोपी युवक हथियार दिखाकर छात्रा का अपहरण करके उसे सुनसान जगह पर ले गए. सभी ने छात्रा के साथ गैंग रेप किया. आरोपी रात 10 बजे पीड़ित छात्रा को संग्रामपुर इलाके में पुल के पास छोड़कर भाग गए थे.

Related Articles

Back to top button