
Ranchi : राज्य के बस स्टैंडों को और ज्यादा मोडिफाईड करने के लिए सरकार प्रयासरत है. इसी क्रम में नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडकोल द्वारा एक बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें देशभर के इनवेस्टरों को शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है. यह बैठक बुधवार को की जायेगी. बैठक में देशभर के कई बडे़ ट्रांसपोर्टर और कांट्रेक्टर शामिल होंगे. कई निवेशक मंगलवार को ही रांची पहुंच चुके हैं, कुछ बुधवार को पहुंच जायेंगे.
इसे भी पढ़ें –एनएच-33 का नाम बदलकर ‘रघुवर-भाजपा हड्डी तोड़ हाइवे’ कर दे सरकार : डॉ अजय कुमार
10 शहरों में बनने है मॉडल बस स्टैंड
आने वाले समय में रांची, धनवाद और जमशेदपुर मेंड़े पैमाने में सिटी बस चलाने की योजना है. वहीं धनबाद, मानगो, चाईबासा, गिरीडीह, फुसरो, मेदिनीनगर, दुमका, सिमडेगा, गोड्डा, सिमडेगा और गुमला में मॉडल बस स्टैंड बनाने की योजना है. इसके अलावा तीन आईएसबीटी एवं तीन ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाने की योजना है. इसी के मद्देनजर झारखंड अर्बन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लि. द्वारा बैठक बुलाया गया है. इंवेस्टर मीट में बस स्टैंड का मॉडल रुप प्रस्तुत किया जायेगा. आमंत्रित सभी इंवेस्टर भी अपने-अपने आइडियाज शेयर करेंगे.
इसे भी पढ़ें –कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 65 छात्राओं ने जतायी नेत्रदान की इच्छा
पीपीपी मोड में रखने पर होगी चर्चा
इंवेस्टर मीट में मॉडल बस स्टेंड को पीपीपी मोड में तैयार करने पर भी चर्चा की जायेगी. साथ ही इसमें मुनाफा कैसे कमाया जाये, इस पर भी मंथन किया जायेगा. इसके अलावा इंवेस्टरों को सरकार की ओर से क्या-क्या सुविधाएं दी जायेगी एवं बस चलाने आदि विषयों पर भी चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें –दुमका में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कोई हताहत नहीं
क्या-क्या होगा मॉडल बस स्टैंड में
मॉडल बस स्टैंड को कांटाटोली स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की तर्ज पर तैयार किया जायेगा. इसमें बस लगाने के लिए अलग से प्लेटफॉम तैयार किया जायेगा. साथ ही बस टर्मिनल में रेस्टोरेंट, डोरमेटरी, टिकट काउंटर, लोगों के बैठने की जगह, टॉयलेट, प्याऊ, इंटरनेट आदि आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जायेगा.




