Bihar

लालू के समधी चंद्रिका RJD छोड़ने को तैयार, JDU हो सकता है अगला पड़ाव

Patna: लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय ने गुरूवार को राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उनका अगला पड़ाव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू होगी.

चंद्रिका ने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित हैं और उनमें उनका पूरा विश्वास है.

इसे भी पढ़ें- पांच साल से न्याय की आस में बैठे हैं गढ़वा के चार अनाथ बच्चे, झालसा से लगायी गुहार

चुनाव के समय कई विधायक छोड़ सकते हैं RJD: चंद्रिका

उन्होंने नीतीश से हाल ही में मुलाकात कर “राजनीतिक स्थिति पर चर्चा” करने की बात स्वीकार की. साथ ही कहा कि वह अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में सभी को उचित समय पर सूचित करेंगे.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब राजद को “एक छोटी सी मंडली” नियंत्रित कर रही थी, जिससे कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं. चंद्रिका ने यह भी दावा किया कि राजद के कई और विधायक विधानसभा चुनाव के समय पार्टी को छोड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- #Delhi_Election : भाजपा की हार का सबक, अमित शाह ने कहा, गोली मारो…भारत-पाक मैच..जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे 

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप से हुई थी चंद्रिया की बेटी की शादी

पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पुत्र और बिहार के परसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रिका राय का राजनीतिक जीवन तीन दशक का है. उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस एवं राजद के नेता के रूप में काम किया है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव के साथ चंद्रिका की बेटी ऐश्वर्या का विवाह हुआ था. पर अब तेजप्रताप द्वारा तलाक का मामला अदालत के समक्ष विचराधीन है. तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी शादी के कुछ ही महीने बाद कोर्ट को दी थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button