Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : होमगार्ड जवान के साथ मारपीट के मामले में जेवर कारोबारी संदीप बर्मन को पुलिस ने भेजा जेल, चैंबर ने जबरन बंद कराई दुकानें, देखें किस तरह जवान के साथ हुआ दुर्व्‍यवहार-VIDEO

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची बाजार में रविवार को गाड़ी ले जाने को लेकर जेवर व्यावसाई संदीप बर्मन ने होमगार्ड जवान सूरज कुमार झा की पिटाई कर दी थी. इस मामले में पीड़ित द्वारा साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदीप बर्मन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर, संदीप को जेल भेजने के विरोध में सिंहभूम चैंबर ने साकची बाजार में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराना शुरु कर दिया. चैंबर के इस रवैये का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया. दुकानदारों का कहना था कि पुलिस ने संदीप को मारपीट के मामले में जेल भेज दिया तो उसे जाकर जेल से छुड़ाया जाए, यहां दुकान बंद कर दुकानदारों को परेशान ना किया जाए. हालांकि, साकची बाजार के आभूषण लाइन में कुछ दुकानदारों ने दुकानों के शटर को गिरा दिया पर चैंबर के लोगों के जाते ही फिर से दुकानें खोल दी गई. बता दे कि रविवार को बाजार के इंट्री गेट के पास संदीप बर्मन की गाड़ी लगी थी. जेएनएसी द्वारा वाहनों को हटवाया जा रहा था. इसी बीच संदीप बर्मन पहुंचे और विरोध करते हुए मौके पर मौजूद होम गार्ड के जवान सूरज के साथ हाथापाई करने लगे.

ये भी पढ़ें : फॉरेस्ट गार्ड के नियमितीकरण के मामले को हाई कोर्ट ने सुनने से किया इनकार

Related Articles

Back to top button