
Chaibasa : मनोहरपुर स्थित चिड़िया आयरन ओर माइंस के ठेका मजदूरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को 96 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी. मजदूर नेता सह इंटक के जोनल सेकेट्री नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक भूख हड़ताल की जा रही है. युवा मजदूर नेता और इंटक के जिलाध्यक्ष लखन बिरुवा ने अनशन पर बैठे मजदूरों के आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया है. बिरुवा ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि वह मजदूरों की जायज मांगों पर वार्ता कर उनका हक दे, अन्यथा 96 घंटों का भूख हड़ताल को और तेज किया जायेगा. स्थानीय प्रबंधन ने अपने वरीय अधिकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया. इस कार्यक्रम मुख्य रूप से इंटक के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा, इंटक के जिला महासचिव अशोक सिंह, नोवामुंडी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण नाग,गुवा मजदूर संघ के जोनल सेकेट्री रमेश गोप ने भी अपने-अपने विचार रखे.
इसे भी पढ़ें – सुकुरहुटु में 113.24 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, नगर विकास विभाग ने दी स्वीकृति




