Sports

अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद के कृष्णा ने जीता स्वर्ण 

Dhanbad: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद के कृष्णा ने स्वर्ण जीता और भारत का गौरव बढाया. चैंपियनशिप के दौरान कृष्णा ने 50 किलो भार वर्ग के प्वाइंट फाइटिंग स्पर्धा में अपने मुख्य प्रतिद्वंदी नेपाल के खिलाड़ी को परास्त करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया.

किक बॉक्सिंग की वैश्विक संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशंस (वाको) के तत्वाधान में नेपाल में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा दशरथ रंगशाला इनडोर स्टेडियम, काठमांडू में गत 31 मई को आयोजित नेपाल ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद, झारखंड के कृष्णा कुमार साव ने भारत का परचम लहराया और स्वर्ण पदक जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया.

इसे भी पढ़ें – जमीन दलाल की फॉर्चूनर, पूर्व ट्रैफिक SP संजय रंजन, सिमडेगा SP और पूर्व DGP डीके पांडेय का क्या है कनेक्शन !

8 साल से मार्शल आर्ट का कर रहे अभ्यास

ज्ञात हो कि कृष्णा गत 8 वर्षों से मार्शल आर्ट में अभ्यासरत हैं और गत वर्ष कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक एवं इस वर्ष पुणे में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर भारतीय किक बॉक्सिंग टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए थे.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी समेत छह के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का केस दर्ज

धनबाद के कृष्णा के इस स्वर्णिम सफलता पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं महासचिव तारकेश मिश्रा के अलावा झारखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संरक्षक जेएन सिंह, अध्यक्ष रंजीत केसरी, मनीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रेजा इस्तियाक, महासचिव पवन कुमार वर्णवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव सूरज वर्मा, विकास कुमार, रिचा कुमारी आदि ने बधाई दी है.

संघ करेगा कृष्णा को सम्मानित

झारखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रंजीत केसरी ने बताया कि कृष्णा की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्हें धनबाद पहुंचने के उपरांत संघ द्वारा सम्मानित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मंत्री सरयू राय ने लिखा पत्र, कहा- पर्यावरण के मुद्दों को लेकर तत्पर नहीं है वन विभाग

Related Articles

Back to top button