GiridihJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

गिरिडीह : सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी समेत छह के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का केस दर्ज

Giridih : जिले के निमियाघाट थाना में गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी समेत छह के खिलाफ  मारपीट और गाली-गलौज का मामला सोमवार की दोपहर दर्ज किया गया है. ईसरी के ग्लागी निवासी पतिलाल महतो को लिखित आवेदन के आधार पर निमियाघाट थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 86/19 दर्ज करते हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत छह आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है. मामला थाना कांड संख्या 86/19 में 341/323/504/506/34 सेक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है.

वहीं निमियाघाट पुलिस ने जिन आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है. उसमें सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, शंकरडीह निवासी गोपाल महतो, बसंती देवी, छत्रु महतो, सूलोचना देवी और दीपनारायण महतो शामिल हैं. निमियाघाट थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें – जमीन दलाल की फॉर्चूनर, पूर्व ट्रैफिक SP संजय रंजन, सिमडेगा SP और पूर्व DGP डीके पांडेय का क्या है कनेक्शन !

सड़क जाम की वजह पूछने पर कर दी पिटाई

जानकारी के मुताबिक, ईसरी के ग्लागी निवासी पतिलाल महतो ने थाना को दिए आवेदन में सांसद समेत छह आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाया है. आवेदन में पतिलाल महतो ने कहा है कि, रविवार की शाम पांच बजे वह चार पहिया वाहन से ईसरी बाजार जा रहे थे.

इसी दौरान ग्लागी मोड़ के समीप बीच रोड पर झाड़ी और बाईक खड़ा देखा. सड़क पर जाम देखकर देख भुक्तभोगी पतिलाल महतो अपने कार से उतरकर मौके पर मौजूद शंकरडीह निवासी गोपाल महतो, बंसती देवी, छत्रु महतो समेत अन्य लोगों से सड़क बंद होने की वजह पूछा. इतने में ही सभी ने पतिलाल के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT: DC रांची ने बनायी पूर्व DGP डीके पांडेय की पत्नी की जमीन जांचने के लिए कमेटी,…

इसी दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का काफिला भी उधर से गुजर रहा था. भुक्तभोगी पतिलाल का आरोप है कि सांसद चन्द्रप्रकाश ने भी बिना कुछ जाने अपनी गाड़ी से उतरकर पीटना शुरु कर दिया. सांसद के पीटते ही वहां मौजूद बाकि लोगों ने भी जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उसे पीटना शुरू कर दिया.

सांसद समेत अन्य छह लोगों की पिटाई से भुक्तभोगी की बांयी आंख चेहरे के साथ ही हाथ में भी चोट लगी है. गौरतलब है कि सांसद निर्वाचित होने के बाद चन्द्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र के निमियाघाट थाना में ही मारपीट का केस दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – ‘एक बूथ, 25 यूथ’ थ्योरी के साथ आगे बढ़ेगी आजसू, विधानसभा चुनाव में 30 सीटों पर ठोंक सकती…

विधायक भी पहुंचे थे थाना

वहीं इस मामले पर सोमवार को जेएमएम नेता व डुमरी विधायक जगरनाथ महतो निमियाघाट थाना पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का जनता पर हाथ उठाना ठीक बात नहीं है. साथ ही कहा कि थाना में इस केस में कार्रवाई की मांग की गयी है और यदि इसपर कुछ नहीं किया गया तो हम आगे आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT: DC रांची ने बनायी पूर्व DGP डीके पांडेय की पत्नी की जमीन जांचने के लिए कमेटी, मंत्री ने कहा-कोई भी हो कानून से ऊपर नहीं

Related Articles

Back to top button