
Gomia: बोकारो एवं हजारीबाग जिला के बीच में बहने वाली कोनार नदी में हजारीबाग जिला के पत्थर माफिया इन दोनों सक्रिय रूप से निर्भीक होकर नरकी जंगल में पत्थरों को तोड़ रहे हैं और क्रशर मालिकों को सीधे-सीधे लाभ पहुंच रहे हैं. अवैध रूप से पत्थर तोड़ने वाले पत्थर माफिया नदी को पूरी तरह से खोखली कर चुके हैं. रात को छोड़िए दिन के उजाले में बड़ी-बड़ी मशीनों एवं बारूद से नदी के पत्थर को तोड़ रहे हैं. नरकी पुल से सटे क्रशर मालिक चांदी काट रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: जेबीवीएनएल ने नियामक आयोग को सौंपा 2024 के लिए प्रस्ताव, 10800 करोड़ की बताई जरूरत

वहीं माफिया दूसरी ओर नदियों की धारा मोड कर पत्थर को तोड़ रहे हैं. कभी इस नदी की सुंदरता देखने को बनती थी. लोग इस नदी में अपने परिवारों के साथ पिकनिक मनाने आते थे लेकिन अब इस नदी में कुछ बचा नहीं इसलिए अब वहां लोग भी नहीं आते. वहीं दूसरी ओर इस नदी का पानी को पूरी तरह से दूषित किया जा रहा है एक घनी आबादी इस नदी के पानी को पीती है लोगों के जीवन के साथ यह पत्थर माफिया खिलवाड़ कर रहे हैं. वह इस संबंध में जिले के माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने फोन पर बताया कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द करेंगे.




