
Giridih: गिरिडीह मधुपुर रेलखंड के झरियागादी सिग्नल के पास शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय रामेश्वर दास का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ. मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर के रहने वाले थे और सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मृतक का भतीजा धनराज दास मौके पर पहुंचा वहीं सूचना के बाद जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान मृतक के भतीजे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मृतक रामेश्वर दास मानसिक तनाव में थे और इसका इलाज भी चल रहा था. ऐसे में संभव हो कि मानसिक तनाव में रहने के कारण ही उन्होंने खुदकुशी की हो. बाद में जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बेंगाबाद में 5 गोवंश कराये गए मुक्त, दो गोतस्कर गिरफ्तार




