
Ranchi : सीबीआइ ने बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार का बयान दर्ज किया. दिल्ली से रांची पहुंची सीबीआइ की टीम ने अधिवक्ता राजीव कुमार से करीब पांच घंटे पूछताछ की. कैश कांड से जुड़े मामले की ईडी जांच कर रहा है,. राजीव कुमार के साथ-साथ शिकायतकर्ता कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि दो दिन पहले झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट ने पीआइएल मामले में नकदी की सीबीआइ जांच का आदेश दिया था. हाइकोर्ट ने सीबीआइ को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों में प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट दे.
इसे भी पढ़ें – मेडिकल संचालक से घूस मांगने के आरोप में ड्रग इंस्पेक्टर और सहयोगी को एसीबी ने किया गिरफ्तार



