Ramgarh

रामगढ़: खुली खदान सिरका से महज एक घंटे में लूट ले जाते हैं सैकड़ो टन कोयला, सुरक्षाकर्मी हुए बेबस

Ramgarh: रामगढ़ के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र अंतर्गत कोलयरी सिरका खुली खदान से सैकड़ो टन कोयले लूट महज एक घंटे भर में प्रतिदिन हो जाया कर रही हैं. इस दौरान चंद सुरक्षा गार्ड्स के कोयला लूट को रोकने पर कोयला चोर इनके तरफ गैंता तानकर खड़े हो जाया करते हैं. जिससे स्थिति विस्फोटक, टकराव और क्षति होने की उत्पन्न हो जाती हैं.  सूत्र बताते हैं कि बीते दिन सुरक्षा कर्मियों पर कोयला लूटने वालों ने गैंता तान दिया था, इसके बाद स्थिति विस्फोटक हो गई थी. इसे देखकर सुरक्षा कर्मियों में भी भय का वातावरण व्याप्त हो गया था. सूत्र बताते हैं कि कई सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी आफ होने के बावजूद भी कोयला चोरी रोकने के लिए भेजा जाता हैं. जो नियम के अनुसार सही नहीं हैं. वरीय प्रबंधन के द्वारा कोयला चोरी बंद करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा जवानों पूर्ति नहीं कराई गई हैं. यहां सिरका में करीब कुल 32 पोस्टों में 142 से भी अधिक जवानों की आवश्यकता हैं. लेकिन कोयला चोरों की संख्या सैकड़ो के तदाद में हैं. जो खदान के अंदर एकाएक उत्तर जाया करते हैं. जिससे सुरक्षा प्रहरियों को रोकना बेहद मुश्किल हो रहा हैं. सुरक्षा कर्मी बेबस और तमाशा बिन बने हुए खड़े रहते हैं. इधर खदान में भी फायर जोन होने से दुर्घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं. जिस पर पर्दे भी ढ़के जा रहे हैं, यदि यही हाल रहा तो सीसीएल की संपत्ति कोयले के रूप में प्रतिदिन इसी प्रकार लूटती रहेगी और हमारे सुरक्षाकर्मी लाचार दिखाई देंगे, जबकि प्रबंधन मूकदर्शक बनकर देखता रह जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सत्यानंद भोक्ता के श्रम नियोजन मंत्री रहते मात्र 54 लोगों को मिली होम गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी: सुदेश महतो

Related Articles

Back to top button