Lead NewsNational

Whatsapp स्टेटस को लेकर युवती परिवार के साथ गई दोस्त के घर लड़ने, पीट पीटकर एक महिला की हत्या

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की घटना

Palghar : महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. व्हाट्सऐप स्टेट्स की वजह से 48 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला की बेटी की मित्र के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर मामूली विवाद में उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की 20 साल की बेटी ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक मैसेज शेयर किया था.

पास में रहनेवाली उसकी दोस्त को लगा कि ये मैसेज उसके लिए लिखा गया है और वह इसके चलते इतनी भड़क गई कि उसने बदला लेने की ठान ली.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास से लेकर झंडे-बैनर और ईयरबड तक सब होंगे बंद, सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से लगेगा बैन

गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

हालांकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि 20 वर्षीय प्रीति प्रसाद (20) ने एक व्हाट्सएप स्टेटस डाला था जो उसके पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय दोस्त को अच्छा नहीं लगा.

किशोरी अपनी मां और भाई के साथ प्रीति से भिड़ने के लिए उसके घर गई. यह एक विवाद मारपीट में बदल गया और इस दौरान लीलावती देवी प्रसाद को गंभीर चोट आ गई.

इसे भी पढ़ें:सहरसा में दबंगों ने रोका स्कूल का रास्ता, सड़क पर पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे

अस्पताल में हुई मौत

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन शुक्रवार, 13 फरवरी को उसकी मौत हो गई. पीड़िता की शिकायत के आधार पर, बोईसर पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसकी मां, भाई और बहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय के परिजनों से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

क्या कहा पुलिस ने

बोईसर पुलिस स्टेशन के प्रमुख इंस्पेक्टर सुरेश कदम ने कहा, “मैं व्हाट्सएप स्टेटस का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन नाबालिग को इसे व्यक्तिगत रूप से लेने की कोई जरूरत नहीं थी.” इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की को सुधार गृह भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:लोहरदगा बिजली विभाग के पीआरडब्लू ऑफिस में लगी आग, लाखों का ट्रांसफार्मर जल कर राख

Related Articles

Back to top button