JharkhandLohardaga

लोहरदगा बिजली विभाग के पीआरडब्लू ऑफिस में लगी आग, लाखों का ट्रांसफार्मर जल कर राख

Lohardaga: जिले के पतराटोली स्थित बिजली विभाग के पीआरडब्ल्यू ऑफिस में सोमवार की सुबह लगभग 3:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे विभाग में रखा 20-25 लाख रुपये मूल्य का ट्रांसफार्मर व अन्य उपस्कर जल कर राख हो गया है. स्थानीय लोगों व विभाग कर्मियों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी. सूचना के 15 मिनट बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया जिससे परिसर में रखे लाखों रुपये मूल्य के ट्रांसफार्मर को बचा लिया गया है. आग पर काबू पाते पाते 20- 25 लाख की क्षति हो चुकी थी.

बिजली विभाग के ईई दीपक खलखो ने बताया की शार्ट सर्किट से आग लगी है जिससे 20- 25 लाख का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें:BJP Protest: बोड़ाम मंडल महामंत्री को हथकड़ी लगाकर बाजार में घुमाने पर भाजपा गरम, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का अल्‍टीमेटम

Related Articles

Back to top button