Bihar

सहरसा में दबंगों ने रोका स्कूल का रास्ता, सड़क पर पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे

Saharsa : कोरोना के कहर ने तो बच्चों की पढ़ाई को बाधित किया ही था, लेकिन अब दबंगों की दंबंगई ने बच्चों को स्कूल की जगह सड़कों पर पढ़ने के लिए मजबूर कर दिया है. यह मामला सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड अन्तर्गत संस्कृत मध्य विद्यालय धबौली का है. संस्कृत मध्य विद्यालय धबौली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं और जब से कोरोना के बाद स्कूल का संचालन शुरू हुआ है, स्कूलों में छात्राओं का आना शुरू हो गया है.

सोमवार को जब सैकड़ों छात्र स्कूल पहुंचे तो वहां के दबंग पंकज सिंह एवं दीपक सिंह ने स्कूल जाने वाले रास्ते को ही बाधित कर दिया दिया और बताया कि यह मेरी निजी जमीन है. मैं अपनी निजी जमीन से स्कूल जाने किसी को नही दूंगा. मजबूरन हालात ऐसे हो गये कि छात्राओं की बढ़ती संख्या के बाद संस्कृत मध्य विद्यालय के शिक्षक ने उन्हें सड़क पर ही पढ़ाना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें:BJP Protest: बोड़ाम मंडल महामंत्री को हथकड़ी लगाकर बाजार में घुमाने पर भाजपा गरम, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का अल्‍टीमेटम

जानकारी के अनुसार दीपक सिंह इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए धबौली पश्चिम पंचायत से चुनाव लड़े थे. लेकिन चुनाव में दीपक सिंह को करारी हार मिली और इसी को लेकर दीपक सिंह और उनके भाई पंकज सिंह काफी ग्रामीणों से खफा थे.

उसी पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दीपक सिंह और उनके भाई पंकज सिंह ने स्कूल जाने वाले रास्ते को बाधित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल करेंगे भारतीय मूल की विन्नी रमन से शादी, वायरल हो रहा तमिल में छपा कार्ड

अब पंचायत चुनाव में मिली करारी हार को लेकर बच्चे के पढ़ाई पर व्यापक असर पड़ना शुरू हो गया है. स्कूल के बच्चे अब सड़क पर पढ़ने को मजबूर हो गये हैं.

दीपक सिंह पंचायत चुनाव में उम्मीदवार थे और चुनावी हार को लेकर इन्होंने स्कूल के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया. यह दुःखद है बच्चे की पढ़ाई बाधित हो रही है.

इसे भी पढ़ें:15 से अधिक उम्र के बच्चों के लिए स्कूलों में लगाया जाएगा विशेष वैक्सीनेशन कैंप

Related Articles

Back to top button