JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रूपेश पांडेय के परिजनों से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Ranchi : बरही (हजारीबाग) में सरस्वती पूजा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मॉब लिंचिंग में मारे गये रूपेश पांडेय के परिजनों से सोमवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल पत्रलेख औऱ सत्यानंद भोक्ता ने भेंट की. तीनों ने पूरे मामले की जानकारी ली. रूपेश की मां उर्मिला देवी को ढाढ़स बंधाते कहा कि यह एक दुखद घटना थी. सीएम हेमंत सोरेन भी इससे दुखी हैं. सरकार हर हाल में घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई करेगी. रूपेश के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है. मौके पर तीनों मंत्रियों ने तत्काल 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि भी रूपेश के परिजनों को दी.

विधायक उमा शंकर अकेला ने भी अपनी ओर से 50 हजार रुपये दिये. इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद, प्रदीप यादव, सुदिव्य कुमार सोनू सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोग भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय हत्याकांडः कपिल मिश्रा के आने से और बढ़ेगी सियासी तपिश

 

Related Articles

Back to top button