
Hazaribagh: लोक जनशक्ति पार्टी का 19वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार थे. इस मौके पर एनडीए के घटक के रूप में केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया गया. साथ ही लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान के विभाग की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
गरीब सवर्ण को भी आरक्षण देने की वकालत की
कार्यक्रम में इस बात की भी चर्चा की गयी कि दलित आरक्षण लागू करवाने में रामविलास पासवान की अग्रणी भूमिका रही औऱ उन्होंने गरीब सवर्ण को भी आरक्षण देने की बात कही. कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रखंडों के नेता-कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – एनोस की पत्नी मेनन की जिस जमीन को ईडी ने किया था जब्त, उस पर संचालित हो रही है नर्सरी



