Khas-Khabar

जानिए उन 12 विधानसभा सीटों को, जहां कम वोट से हुआ हार जीत का फैसला

Pravin Kumar

Ranchi: विधानसभा चुनाव को देखते राज्य में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जोर-शोर से लगे नजर आ रहे हैं.

राज्य गठन के बाद से अब तक तीन विधानसभा चुनाव हुए जिनमें किसी पार्टी विशेष को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका. राज्य में मिलीजुली सरकार ही बनती रही है.

मिलीजुली सरकार बनाने का राज्य में अनूठा प्रयोग भी हुआ जहां एक निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा राज्य के मुख्यमंत्री भी बने.

वहीं मिलीजुली सरकार में आजसू पार्टी के एक विधायक वर्तमान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी तत्कालीन सरकार में मंत्री थे, वहीं पार्टी विपक्ष में खड़ी थी.

इसे भी पढ़ें – #BJP विधायक ढुल्लू महतो सहित पांच को डेढ़ साल की सजा, बरोरा थानेदार की वर्दी फाड़ने का मामला

झारखंड की राजनीति में भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से अलग चार इलाकों के नतीजे भी अलग-अलग आते रहे हैं.

अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रुझान

2014 के विधानसभा चुनाव में शहरी वोटरों और आदिवासी इलाकों के वोटरों के अलग-अलग रुझान देखने को मिलते हैं.

वर्ष 2000 में राज्य गठन होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे में किसी दल को पूर्ण बहुमत अब तक नहीं मिल सका है.

राज्य में 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और आजसू पार्टी के समर्थन से सरकार का गठन किया था.

बाद में झारखंड विकास मार्चो के छह विधायकों का दलबदल करा कर अपने दम पर बहुमत जुगड़ करने में सफल रही.

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा. जहां विधायकों की हार-जीत का अंतर 43 वोटों से लेकर 3000 तक था.

तोरपा विधानसभा में मात्र 43 वोट से जेएमएम जीता. वहीं टुंडी सीट को आजसू पार्टी ने मात्र 126 वोटों से जीता. कांग्रेस ने बड़कागांव सीट पर मात्र 455 वोट से जीत हासिल की. वहीं राजमहल सीट पर भाजपा को 648 वोट से जीत मिली.

इसे भी पढ़ें – आर्थिक संकट : #ZeeGroup के अखबार डेली न्यूज एंड एनालिसिस का प्रकाशन बंद

विस सीटअंतरउम्मीदवार
पार्टीवोटनिर्णय
राजमहल648अनंत कुमार ओझाबीजेपी77,342
जीते
 मो. तजुद्दीनजेएमएम76,694हारे
बोरियो619ताला मरांडीबीजेपी57,472जीते
 लोबिन मरांडीजेएमएम56,853हारे
 जामा2376सीता सोरेनजेएमएम53196जीते
 सुरेश मुर्मूबीजेपी50820हारे
जरमुंडी2752बादलकांग्रेस43981जीते
 हरिनारायण रायजेएमएम41229हारे
बड़कागांव455निर्मला देवीकांग्रेस61796जीते
 रोशन लाल चैधरीआजसू पार्टी61341हारे
निरसा1035अरूप चटर्जीमासस51581जीते
 गणेश मिश्राबीजेपी50546हारे
टुंडी126राजकिशोर महतोआजसू55466जीते
 मथुरा महतोजेएमएम54340हारे
सरायकेला1172चंपई सोरेनजेएमएम94746जीते
 गणेश महलीबीजेपी93574हारे
तोरपा43पौलुस सुरीनजेएमएम32003जीते
 कोचे मुंडाबीजेपी31960हारे
सिसई2593दिनेश उरांवबीजेपी44472जीते
 जिग्गा मुंडाजेएमएम41879हारे
मनिका1083हरेकृष्णा सिंहबीजेपी31583जीते
 रामचन्द्र सिंहआरजेडी30500हारे
भवनाथपुर2674भनुप्रताप शाहीएनएसएए58874जीते
 अनंतप्रताप देवबीजेपी56200हारे

इसे भी पढ़ें – #BJP में शामिल होने वाले हत्या के आरोपी शशिभूषण मेहता हैं 10 मामलों में आरोपी

Related Articles

Back to top button