Jharkhand Vidhansabha Election

#Khunti: जेवीएम प्रत्याशी दयामनी के पर्चा के प्रकाशन पर लगी रोक, कारण नहीं बताया निर्वाची पदाधिकारी ने

Khunti: खूंटी विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम प्रत्याशी दयामनी बारला के चुनाव प्रचार सामग्री के एक पर्चा के प्रकाशन और वितरण पर रोक लगा दिया गया है. रोक जिला निर्वाची पदाधिकारी की ओर से लगायी गयी है.

निर्वाची पदाधिकारी की ओर से 27 नवंबर को इस पर्चा के प्रचार के लिए अनुमति दी गयी. वहीं 28 नंवबर को इस पर्चे पर रोक लगा दी गयी.

पर्चा का शीर्षक “खूंटी वन जनाधिकार पर हमलों का शिकार” है. 27 नवंबर को दिये अनुमति पत्र में ही फिर से 28 नवंबर को निर्वाची पदाधिकारी की ओर से लिखित तौर पर कहा गया कि इस पर्चे का प्रचार-प्रसार में उपयोग न किया जाये.

इसे भी पढ़ें – टिकट बंटने व दल बदल की भागम-भाग के बाद जानें कहां JMM हुआ मजबूत और कहां कमजोर

राजद्रोह और सीएनटी से जुड़ी बातें थी पर्चे में

प्रचार में रोक लगाने के कारण का निर्वाची पदाधिकारी ने अपने पत्र में उल्लेख नहीं किया है. प्राप्त सूचना के अनुसार पर्चा में राजद्रोह एवं सीएनटी एक्ट से जुड़ी बातें लिखी थीं.

खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को वे नहीं देख रहे हैं. कोई अगर अंडर ट्रायल मामले को हाइलाइट कर रहे होंगे इसलिए रोका गया होगा.

इसे भी पढ़ें – क्यों न बने चुनावी मुद्दा: बहुमत की सरकार में पारा शिक्षकों ने पदयात्रा की-लाठी भी खायी, नहीं निकला ठोस हल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button