Uncategorized

कभी सोचा नहीं कि बिहार का डिपुटी सीएम बनूंगा : तेजस्वी

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत में ही वह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भागलपुर में संवाददाताओं से कहा, “मैं इतनी जल्दी उप मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, यह किसे मालूम था।”

उन्होंने कहा, “यह कहना जल्दबाजी होगी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका फैसला जनता करेगी। जनता इसका फैसला गुप्त मतदान से करती है।”

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लायक हैं और उन्होंने इस बात को दोहराया कि देश का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक योग्य हैं।

तेजस्वी ने विकास दर, विकास व प्रदेश में व्यापार शुरू करने में आसानी के पैमाने पर बिहार को एक पिछड़ा राज्य से उसे शीर्ष पर पहुंचाने का श्रेय नीतीश कुमार को दिया और कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अपराध के मामले में बिहार का देश में 22वां स्थान है।

उन्होंने कहा कि ये सब बातें नीतीश कुमार की क्षमता को दर्शाने के लिए काफी हैं और नीतीश उनके राजनीतिक गुरु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button