National

#RajyaSabha में रविशंकर प्रसाद ने कहा , BSNL-MTNL देश की महत्वपूर्ण संपत्ति, इसलिए रिवाइवल  का निर्णय  

NewDelhi : संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने  गुरुवार को  राज्यसभा में कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) देश के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति है.  सरकार  ने इन कंपनियों  रिवाइवल का फैसला लिया है.  रविशंकर प्रसाद ने कहा कि  हमने कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला लिया और इसके लिए उन्हें एक बहुत अच्छा वीआरएस पैकेज दिया है. कर्मचारी इस संबंध में उत्साहित हैं.

इसे भी पढ़ें : #INXMediaCase: सुप्रीम कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में ED से मांगे दस्तावेज

बीएसएनएल : कर्मचारियों का खर्चा उसकी कमाई का 75.06 फीसदी   

प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल के लिए कर्मचारियों का खर्चा उसकी कमाई का 75.06 फीसदी है.  एमटीएनएल की कुल कमाई का 87.15 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के वेतन आदि पर जाता था. वहीं एयरटेल का यह खर्च 2.95 फीसदी है, वोडाफोन-आइडिया का 5.59 फीसदी और जियो का 4.27 फीसदी है.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 77 हजार कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है. कंपनी में कुल 1.50 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं. स्कीम के अनुसार यह सारे कर्मचारी 31 जनवरी 2020 को अपने-अपने पद से रिटायर हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : #Maharashtra: आज से ठाकरे राज, मोदी-सोनिया से लेकर कई बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण का न्योता

13,500 से ज्यादा कर्मचारियों ने वीआरएस का आवेदन किया

योजना के तहत कंपनी के सभी स्थायी कर्मचारी, जो किसी दूसरे संस्थान या फिर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं और 50 साल की उम्र को पूरा कर चुके हैं वो वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं.  बीएसएनएल की तरह ही एमटीएनएल के कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) को लेकर खासे उत्साहित हैं. सरकार के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने कहा कि हाल में घोषित इस योजना के लिए 13,500 से ज्यादा कर्मचारियों ने आवेदन किया है.

एमटीएनएल को शुरुआत में 13,500 कर्मचारियों के वीआरएस लेने का अनुमान था, लेकिन इस योजना खत्म होने से दो हफ्ते पहले ही यह आंकड़ा 13,532 कर्मचारी तक पहुंच गया है. एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनील कुमार ने कहा, ‘हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अभी तक 13,532 कर्मचारी वीआरएस योजना अपना चुके हैं. हमारा आंतरिक लक्ष्य 13,500 कर्मचारी का था.

उन्होंने वादा किया कि निगम ज्यादा कर्मचारियों को इससे जोड़ने का प्रयास करेगा. उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी 16,300 कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हैं. उन्होंने कहा, हमें योजना की अवधि खत्म होने तक यह आंकड़ा 14,500 से 15,000 तक पहुंचने का अनुमान है. बीएसएनएल के मामले में अभी तक लगभग 77 हजार कर्मचारी वीआरएस अपना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : #SoniaGandhi ने संसदीय दल की बैठक में कहा,  #Maharashtra में लोकतंत्र को खत्म करने का बेशर्म प्रयास किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button