Lead NewsNationalTOP SLIDER

BIG BREAKING : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

New Delhi : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा प्रत्याशी होंगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की. भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इसका फैसला हुआ. ऐसा पहली बार है जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है.

द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपना योगदान दिया. वहओडिशा सरकार में दो वर्षों तक मंत्री भी रह चुकी हैं. झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल बेदाग रहा है. वह शिक्षाविद भी हैं.

झारखंड से गहरा ताल्लुक रखने वाली दो शख्सियतों के बीच होगा मुकाबला

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड से गहरा ताल्लुक रखने वाली दो बड़ी शख्सियतों के बीच मुकाबला होगा. सत्ता पक्ष ने जहां झारखंड की राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है वहीं विपक्ष ने झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र से आने वाले कद्दावर नेता यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

 

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली हमले में तीन जवान शहीद

Related Articles

Back to top button