
Dhanbad : चिटाही बस्ती स्थित रामराज मंदिर परिसर में मंगलवार की दोपहर में जमीन विवाद को लेकर मंदिर कमिटी और ग्रामीण के बीच में मारपीट हो गयी. मारपीट मे दोने पक्ष की एक एक महिला घायल हुई है. एक पक्ष की घायल महिला चिटाही निवासी अशोक महतो की पत्नि कुंती देवी ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, विधायक की पत्नि सावित्री देवी, शत्रुघ्न महतो उर्फ शरथ महतो, प्रेम महतो, अजय गोराई, बसंत राय उर्फ बुढ़ा, भोला राय, सुभाष सिंह, सुरेश महतो, नेमोति देवी, सुरेश साव, चन्दन महतो, गुड्डू महतो, धर्मेन्द्र गुप्ता, कृष्णा रविदास, विकास सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है.
पुलिस को दिये गये लिखित शिकायत में कुंती देवी ने कहा है कि पहले विधायक ढुल्लू महतो कहा कि आदेश है की तुम लोग यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार डालेंगे. फिर कुछ देर बाद विधायक ढुल्लू महतो मेरे दुकान पर आकर अपने गाड़ी से धक्का मार दिया और कहने लगा कि तुम डायन हो. फिर मेरा बाल पकड़कर मारपीट करने लगे. इनके साथ जिन लोगो का नाम दिये हैं सभी लोग साथ मिलकर जमीन पर पटककर खिंचने लगे. प्रेम महतो ने लोहे के रड से मार कर घायल किया. चेन छीनने सहित कई अन्य आरोप लगाते हुए बरोरा पुलिस को लिखित शिकायत दी है.
वहीं दूसरे पक्ष के चिटाही निवासी कोहीता देवी ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत देते हुए कहा है कि मारपीट घटना और जमीन विवाद के साजिशकर्ता समाजसेवी सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष बिजय झा हैं. शिकायत में कहा गया है कि मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे चिटाही निवासी अशोक महतो, सुरेश महतो, विनोद नापीत, किरण महतो सहित अन्य ने उनी राम राज मंदिर में पूजा करने से रोकते हुए जाती सूचक गाली गलौज किया. मारपीट की और अपमानित कर मंदिर से निकालने लगा. छेड़छाड़ किया. कोहीता ने लजाभंग का आरोप लगाते हुए बरोरा पुलिस से लिखित शिकायत दी है.
शिकायत को लेकर बरोरा पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है. बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया की दोनो पक्ष का लिखित शिकायत मिली है. फिलहाल जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. थानेदार ने बताया कि रामराज मंदिर परिसर के पास विवादस्पद जमीन 90 नंबर पर धारा 144 लगाने की अनुशंसा की गई है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, दो खोखा बरामद




