Fashion/Film/T.V

करण जौहर की ‘तख्त’ का रिलीज डेट आउट, 2021 में क्रिसमस पर आयेगी फिल्म

Mumbai: फिल्म निर्माता करण जौहर की अपनी फिल्म तख्त की रिलीज डेट आउट कर दी है. इतिहास पर आधारित फिल्म “तख्त” अगले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयेगी.

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म तख्त की रिलीज की घोषणा की है. इस फिल्म की रिलीज की घोषणा करने वाला टीजर जारी कर दिया गया है. वहीं इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें- #Shaheen_Bagh : CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंचे गांवों के लोग, 50 हिरासत में

ये एक्टर्स हैं फिल्म में 

इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है. आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेंडनेकर वाली इस फिल्म की पृष्ठबूमि मुगल काल में बुनी गयी है.

जौहर ने ट्वीटर पर फिल्म की रिलीज तारिख और पहला टीजर साझा किया. उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया कि तख्त पेश कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता हिरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता ने किया है.

इसकी पटकथा सुमित रॉय ने लिखी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेंडनेकर नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनामघरों में आयेगी.

इसे भी पढ़ें- #Budget_2020 : RSS से जुड़े संगठन BMS की LIC, IDBI में हिस्सेदारी बेचने पर आपत्ति, मोदी सरकार को दी सलाह

कहानी मुगल बादशाह औरंगजेब व उनके भाई दारा शिकोह के संबंधों के पर आधारित

करण जौहर पहली बार कोई पीरियड फिल्म बना रहे हैं. इसकी कहानी मुगल बादशाह औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह के संबंधों के पर आधारित है. हुसैन हैदरी ने इस फिल्म के डायलॉग लिखे हैं. 

फिल्म शाहजहां के दो बेटों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है. जानकारी के मुताबिक फिल्म में अनिल कपूर ने शाहजहां का किरदार में होंगे. जबकि विकी कौशल औरंगजेब के रोल में होंगे. वहीं रणवीर सिंह फिल्म में दारा शिकोह बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button