
Kandra : चैत्र महाअष्टमी के शुभ अवसर पर गम्हरिया के सतबहिनी सार्वजनिक बसंती पूजा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे झारखंड के परिवहन मंत्री. मौके पर पहुंचकर सबसे पहले चंपई सोरेन ने मां दुर्गा की प्रतिमा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया एवं तिलक भी लगाई.
उन्होंने बताया कि कई वर्षों से वे लगातार इस क्षेत्र में ऐसे ही अपनी भक्ति प्रकट करते आए हैं और यहां के लोगों के हर सुख-दुख में खड़े रहे हैं वहीं उन्होंने राज्य के साथ पूरे संसार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना भी की. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बंकिम चौधरी, विश्वनाथ दास, रूपेश गोराई, सुभाष गोराई, नवीन स्वर्णकार, तुलसी कुंडू, जगन्नाथ चौधरी, शंकर दास के साथ करीब 2 दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – एनडीए के परीक्षार्थियों की सुरक्षा में पुलिस के विभिन्न विंग के ढाई सौ जवानों को किया गया है तैनात




