
Patna: राजधानी में रविवार को 2 वर्षों के बाद रामनवमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है. रात 9:00 बजे से ही सभी भक्तों और श्रद्धालु लाइन में लग चुके थे. जिसके बाद रात 2:00 बजे मंदिर का पट खुला सभी भक्तों ने महावीर मंदिर के दर्शन किए और मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारे के साथ गूंज उठा. बता दें कि हजारों की संख्या में रात से ही लोग दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं और लगातार दर्शन करके निकल भी रहे हैं. महावीर मंदिर व जिला प्रशासन की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम भी किये गए है. बता दें कि इस वर्ष करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान मंदिर प्रबंधक ने किया और उसी हिसाब से तैयारियां भी की गई है.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर विशेष: 1933 में शुरू हुई थी पलामू में रामनवमी, लालटेन और मशाल की रौशनी में निकलता था जुलूस




