ChatraJharkhand

JSLPS कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल, बोले- हमें भी समान काम के बदले समान वेतन दे सरकार

Chatra : जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत जेएसएलपीएस (JHARKHAND STATE LIVELIHOOD PROMOTION SOCIETY) के कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की. हड़ताली कर्मियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार द्वारा जेएसएलपीएस कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने को को लेकर की गयी.

इसे भी पढ़ें- JSLPS में कार्यरत आजीविका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभाग में कामकाज ठप

कर्मियों ने कहा, “सरकार हम सबों को भी समान काम के बदले समान वेतन दे, नियमितीकरण करने व नजदीकी प्रखंड में पदस्थापित करे. सरकार अगर हमलोगों की मांगें लिखित रूप में नहीं मानती देती है, तो हमलोग सभी जेएसएलपीएस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने का निर्णय राज्यस्तरीय जेएसएलपीएस के आदेशानुसार किया गया है.”

हड़ताल करनेवाले कर्मियों में प्रबंधक नीरज सिंह सूर्यकांत कुमार, राजकुमार, संदीप मिश्रा, विकास कुमार, विकेस कुमार, मनोज कुमार, कमलेश कुमार, शशिकांत, संदीप कुमार सहित सभी सदस्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- पत्रकार के साथ मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अनशन टूटा

Related Articles

Back to top button