
Ranchi: राजधानी रांची में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौ सेना अकादमी एवं सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा की सुरक्षा के लिये रांची पुलिस के विभिन्न विंगों में तैनात ढाई सौ जवान को लगाया गया है. परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में होगी. एक तरफ रांची में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जुटान होंगा वहीं दूसरी तरफ दोपहर से शहर में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रांची पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भी लगाया गया है वहीं परीक्षा के लिए जवानों की कमी को देखते हुए पुलिस की विंग में तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है. पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक में शांति पूर्ण परीक्षा के आयोजन और परीक्षार्थियों के आने-जाने में सहयोग करने की अपील की है. साथ ही परीक्षार्थियों को लेकर आने-जाने वाहनों को नहीं रोकने की अपील की गई है.




